भागलपुर, अप्रैल 11 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के नेहलपट्टी वार्ड 8 में शनिवार को करीब डेढ़ बजे भू विवाद को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक परिवार दो महिला सहित 7 लोग जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान हुई रणधीर कुमार, संचेन कुमार और कमलेश्वरी साह गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बदल गोली लगने से घायल हुए लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों का इलाज मेडिकलमेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मारपीट और गोलीबारी की घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...