भागलपुर, मार्च 7 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ब्लॉक के कार्य से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप और उमस बढ़ने से दूर-दराज से मुख्यालय आने वाले लोगों को पानी पीने की आवश्यकता महसूस होने पर परेशान होना पड़ता है। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से लोग अपने कामकाज को लेकर ब्लॉक और अंचल कार्यालय आते हैं। लेकिन लोगों को यहां पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दो चापाकल है। लेकिन चापाकल भी वर्षो से पानी के लिए तरस रहे हैं। हालांकि ब्लॉक परिसर के उत्तरी छोर पर वर्षों पूर्व लगा एक नल से आयरनयुक्त दूषित पानी निकलने के कारण पानी पीने से लोग परहेज करते हैं। स्थिति यह है कि विभिन्न कार्यों से प्रखंड मुख्यालय आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.