भागलपुर, मई 3 -- चौसा, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट ‌ रसलपुर धुरिया पंचायत के सुखाय टोला में शुक्रवार की देर रात अगलगी से प्रभावित परिवार को मुखिया ने सूखा राशन का वितरण किया। रसलपुर धुरिया पंचायत की मुखिया अलका रानी व गुड्डू यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल चावल दाल और चूड़ा चीनी व कपड़े सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया है।‌ मुखिया अलका रानी ने कहा कि आग लगी की घटना में एक किराना दुकान और पीड़ित दुकानदार का घर भी जलकर राख हो गया है। ‌उन्होंने तत्काल सूखा राशन वितरित करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...