भागलपुर, मई 17 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी।उदाकिशुनगंज से फुलौत जाने वाली एन एच 106 पर शनिवार की देर रात करीब आठ बजे भैंस से टक्कर होने पर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाने के दौरान एक की मौत हो गयी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बारे में बताया है कि आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजौरी पंचायत भरतखंड निवासी मो. आफाक (50) , सपरदह जयलाल टोला वार्ड 10 निवासी मो. रहुफ (55) दोनों राजमिस्त्री का कार्य करके उदाकिशुनगंज की ओर से घर लौट रहे थे। इस दौरान हुई दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मो. रहुफ की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...