भागलपुर, मई 8 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरुप पंचायत चुनाव वर्ष 2026 के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र एक का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में अवस्थित 169 वार्ड सदस्य पद के लिए प्रपत्र एक का प्रकाशन किया गया है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्रखंड कार्यालय के अलावे अनुमंडल कार्यालय व डीएम कार्यालय में भी प्रकाशन किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पर प्रकाशन किया गया। बीडीओ व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सरीना आजाद ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मुखिया से लेकर जिला परिषद तक सीटों का प्रारूप प्रकाशित आगामी...