भागलपुर, अप्रैल 5 -- आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड के डीएबी स्कूल गौड़ीनगर बजराहा में रविवार को नौवीं वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन एसएचओ कुलवंत कुमार, प्राचार्य जवाहर पासवान, सीनेट सदस्य डॉ सुधांशु शेखर, मुखिया पुनम कुमारी, पूर्व जिप सदस्य रेखा देवी ने किया। इन अतिथियों को अंग वस्त्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का संचालन शिक्षक ब्रजेश कुमार झा कर रहे थे। आयोजन में शिक्षक ब्रजेश कुमार झा द्वारा अनुभव काव्य संग्रह नामक रचित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा में टॉप थ्री छात्र-छात्राओं, हॉस्टल में रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने, राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न खेलों में सफलता हासिल करने के साथ-साथ विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा...