मधेपुरा: टैक्स वसूली को लेकर थानाध्यक्ष ने दी चेतावनी
भागलपुर, मई 10 -- उदाकिशुनगंज से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट नगर परिषद क्षेत्र में वाहनों से टैक्स वसूली को लेकर शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने वसूली कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। शहर में निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर भी वाहनों को रोककर कथित रूप से जबरन वसूली किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने सख्ती दिखायी। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को शहर में गश्ती के दौरान कई जगहों पर टैक्स वसूली को लेकर वाहन चालकों और वसूली कर्मियों के बीच विवाद होने की शिकायत मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष ने संबंधित स्थानों पर वसूली कर्मियों से पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर परिषद द्वारा केवल तीन स्थानों चौसा चौक, फुलौत चौक और बैंक चौक पर ही टैक्स वसूली का डाक हुआ है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.