भागलपुर, अप्रैल 19 -- कुमारखंड से सरोज कुमार की रिपोर्ट श्रीनगर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान थाना चौक एवं रामनगर बाजार हनुमान मंदिर चौक में किया गया। जहां सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन माध्यम से चालान काटा। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 15 दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए इन वाहनों से जुर्माना की कुल अठारह हजार रुपए की राशि वसूली गई।उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.