भागलपुर, फरवरी 22 -- मधेपुरा। कोसी में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यूभीके कॉलेज, कड़ामा-आलमनगर के संस्थापक प्रधानाचार्य तथा श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय, उदाकिशुनगंज के संस्थापक डॉ. माधवेंद्र झा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। यह पूरे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। कई शिक्षाविदों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व कुलपति एवं श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. ए. के. राय ने कहा कि डॉ. झा एक विद्वान शिक्षक एवं कुशल प्रशासक थे। उनके आकस्मिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि उन्होंने अपना एक अभिन्न मित्र एवं मार्गदर्शक खो दिया है। पूर्व कुलपति प...