भागलपुर, अप्रैल 14 -- पुरैनी से प्रभाष कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत वार्ड आठ से सोमवार की देर रात एक इनामी अपराधी को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर ले गया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि पुरैनी पुलिस के सहयोग एसटीएफ टीम ने थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव से अपराधी को गिरफ्तार किया है उक्त अपराधी के द्वारा बीते वर्ष उदाकिशूनगंज अनुमंडल क्षेत्र में लूटपाट में प्राथमिक दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तारी अपराधी की पहचान विजय कुमार मेहता के पुत्र गौतम मंहता (22) के रूप में पहचान हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...