भागलपुर, अप्रैल 7 -- आलमनगर से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत मुख्यालय स्थित सोनामुखी चौक से स्माइल के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई दीपक कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नगर पंचायत मुख्यालय स्थित सोनामुखी चौक से दो पुरिया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक .28 ग्राम बताया गया, जिसे जप्त कर गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...