भागलपुर, मई 31 -- मधेपुरा, चौसा से विपिन बिहारी की रिपोर्ट फुलौत पूर्वी पंचायत की वार्ड चार में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से घर में रखे नगदी सहित सभी संपत्ति जलकर राख हो गया। ‌आग लगी कि इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ‌घटना के बाद पंपसेट के सहारे स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ‌फुलौत पूर्वी पंचायत की वार्ड चार निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धुएं की गंध और जलने का एहसास होने पर उनकी नींद खुली। जब उठकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े तथा नगदी सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत ...