भागलपुर, जनवरी 8 -- मधेपुरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकला के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कक्षा 8 के छात्र शिवम कुमार का चयन पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियंत्रण मेला (EISEF) 2026 के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा शिवम कुमार को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस चयन की औपचारिक घोषणा 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी - 2025 के अंतिम दिन राज शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना (बिहार) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की गई थी। बताया गया कि पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियंत्रण मेला 2026 का आयोजन 13 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित विज्ञान मेले में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित स्कूली छात्र, अभियंत्रण महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.