भागलपुर, मार्च 24 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी में एक और नाबालिक लड़की अपहरण मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। एक सप्ताह के अंदर पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में दो नाबालिक अपहरण घटना का अंजाम दिया है। इस घटना से छात्राओं के अभिभावकों के बीच भय का माहौल बन गया है। कोचिंग सेंटर, विद्यालय व अन्य जगहों जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। वहीं दिए गए आवेदन में लड़की के एक पिता ने बताया है कि बीते 22 मार्च को पुरैनी बाजार कोचिंग सेंटर उसकी पुत्री साढे चार बजे पढ़ने के लिए गई थी। देर रात घर नहीं लौटने पर खोज बिन करना शुरू किया। इस दौरान जानकारी मिली बगवा दियारा वार्ड 14 निवासी मो मुस्तफा के पुत्र मो अरशद (19) शादी के नियत से मेरी पुत्री को अपहरण किया है। परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे तो हम लोगों के साथ दुव्र्यवहार करने लगे जब इसकी जानकारी गह...