छपरा, मई 4 -- दाउदपुर (मांझी)। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव में हुए चर्चित मधु मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। एसडीपीओ-टू राज कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर क्षेत्र में छापेमारी कर एसआईटी ने प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शीतलपुर निवासी स्वर्गीय शंभूनाथ साह के पुत्र छट्ठू कुमार साह एवं नंदन कुमार साह शामिल हैं। छापेमारी दल में दाउदपुर थानाध्यक्ष निर्भय कुमार, सदर पुलिस इंस्पेक्टर किरण शंकर सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- बिहार के चर्चित मधु मिश्रा मर्डर केस की जांच तेज, SSP ने खंगाले सब...