बागपत, जनवरी 13 -- दाहा। दोघट-टीकरी मार्ग पर मधु मक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर आधा दर्जन लोगों को काट लिया। मधु मक्खियों का शिकार बने लोगों ने निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। दोघट-टीकरी मार्ग पर बीच रजवाहे के निकट अचानक झाड़ियों में बैठी मधु मक्खियों का झुंड उड़कर मार्ग पर मंडराने लगा। बताया कि इस बीच दुपहिया वाहन सवार जो भी वहां से निकला अधिकांश लोगों पर मधु मक्खियों ने हमला कर उन्हें काट लिया। मधु मक्खियों ने परसौली निवासी गफ्फार, बराल निवासी रवि,संदीप,मनीष, दोघट निवासी जितेंद्र पर हमला कर उन्हें काट कर घायल कर दिया। मधु मक्खियों के काटने से अधिकांश लोगों के शरीर पर दर्द के साथ सूजन बन गई। मधु मक्खियों के काटने से बने दर्द से परेशान लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर परेशान बने रहे। ...