रांची, सितम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोप पत्र में दर्ज राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मधु कोड़ा ने निचली अदालत के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी मनी लाउंड्रिंग मामले से संबंधित याचिका खारिज कर दी गई थी। याचिका में ईडी के आरोप पत्र में मनी लाउंड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को चुनौती दी गई है। इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया गया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं। ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा...