चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- चक्रधरपुर।मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर एनएसएस यूनिट द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या खुशबू कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर कहा कि मानवाधिकार केवल कानून की पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह हमारी सोच, वाणी और आचरण में झलकने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक व्यक्ति के प्रति समानता और सम्मान का भाव बनाए रखें। मौके पर विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रसाद महतो ने मानवाधिकारों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला और कहा कि एक शिक्षक समाज के नैतिक और मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावशाली ठंग ...