चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय सभागार में सोमवार को क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत आंतरिक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। छात्रों में मानसिक, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संसाधनसेवी संजय कुमार प्रधान, बासुदेव महतो, प्राचार्य प्रशांत तिवारी, विद्यालय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जगदीश जामुदा, सहायक शिक्षिका संगीता कुमारी एवं प्रमोद कुमार महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के उपायों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.