देवरिया, जून 15 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद इकाई काशी की जनपदीय इकाई की बैठक पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी के रामनाथ देवरिया में स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी अध्यक्ष व कौशल कुमार मिश्र को मंत्री/सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि डॉ. केशव धर द्विवेदी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी तथा बृजेश पांडे को परिषद का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा रमेश मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश चंद्र त्रिपाठी, त्रिभुवन नाथ मिश्र व रविन्द्र नाथ तिवारी को उपाध्यक्ष, शिव सहाय मणि त्रिपाठी को सह मंत्री/ प्रचार प्रसार, भृगुदेव मिश्र को कोषाध्यक्ष, हरे राम दीक्षित को आय-व्यय निरीक्षक व श्वेतांक मणि त्रिपाठी मीडिया प्रभारी बनाया ग...