बांका, मार्च 19 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार स्थित प्रसिद्ध पौराणिक मधुसूदन मंदिर में नौ दिवसीय नवाह परायण वार्षिक पाठ का आयोजन आज से होगा। जिसकी तैयारी पूरीहो गई है। धार्मिक अनुष्ठान लगातार नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां परवान पर हैं। आयोजन समिति और श्रद्धालु मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने में पंडा समाज और धर्मप्रेमी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवाह परायण पाठ को भव्य और श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने की तैयारी आरंभ कर दी गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...