मधुसूदन पब्लिक स्कूल मैं मनाया गया योग दिवस
चक्रधरपुर, जून 21 -- चक्रधरपुर । मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसानतलिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग)" विषय पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के खेल शिक्षक राहुल साधु, हिमांशु महतो एवं खेल शिक्षिका लक्ष्मी साहा ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन एवं विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास कराया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विशेष आसनों का प्रदर्शन भी किया।प्राचार्य के. नागराजू ने कहा कि योग नियमित अभ्यास से तनाव मुक्ति, एकाग्रता वृद्धि और सफल जीवन के लिए आवश्यक है। उप प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक के. एल. नारायण सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.