चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-III फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सालूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में किया गया, जिसमें बिहार और झारखंड के 39 अंडर-17 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।एमपीएस की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट माइकल्स स्कूल, पटना को 1-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।टीम के कक्षा नौ के खिलाड़ी गणेश बोबोंगा को शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', जबकि विराज महतो को बेहतरीन गोलकीपिंग के लिए 'बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। यह भी पढ़ें- B...