चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पी. सियाल एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वक्ताओं ने शिक्षक के दायित्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सेवा-भाव पर बल दिया। कॉलेज के निर्देशक श्यामलाल महतो और प्रभारी प्राचार्या डॉ. खुशबू कुमारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समां बांधा। मिस फेयरवेल का खिताब दमयंती बारा तथा मिस्टर फेयरवेल का सम्मान बिनोद गोपे को मिला। वहीं गिलमान अनवर एवं किरण कुमारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। अंत में सभी सीनियर...