चक्रधरपुर, सितम्बर 21 -- चकऱधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में सोमवार को करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं प्रकृति के प्रति सम्मान से जोड़ना तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान करम वृक्ष की पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य ने पूरे परिसर को लोक-संस्कृति की जीवंत छटा से भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: करम पूजा की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में झू...