चक्रधरपुर, अप्रैल 19 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में एक विशेष योगा सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे कॉलेज परिसर में हुई जिसमें सभी शिक्षकगण, बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट योग प्रशिक्षक सुमित कुमार विश्वकर्मा एवं सोम कुमार नायक ने विशेषज्ञ के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न उन्नत आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का विस्तार से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति से शशि भूषण महतो, उमेश चंद्र महतो, प्रिंसिपल इंचार्ज खुशबू कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. शिवप्रसाद महतो, डॉ. गणेश कुमार, नि...