भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर के रहने वाले सुधीर यादव की एक्सीडेंट में मौत मामले में उसके भाई ढोरी यादव के बयान पर ट्रैफिक थाने में केस दर्ज किया गया है। ढोरी ने पुलिस को बताया है कि सजौर से वापस लौटने के दौरान राधानगर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...