मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ललित कला अकादमी, पटना में अभिप्सा एवं अनम के तत्वावधान में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित लोककथा से चित्रकथा तक कथा के रंग कार्यक्रम में मुंगेर के बासुदेवपुर निवासी झेलम गर्ग ने अपनी कला का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन कर अलग पहचान बनायी है। देश के विभिन्न राज्यों से आए 52 प्रतिभागियों के बीच उनकी पेंटिंग को अतिथियों एवं कला प्रेमियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम शर्मा, विशिष्ट अतिथि आर्ट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राखी, मूर्तिकार पिंटू प्रसाद तथा बिहार म्यूजियम के एडिशनल डायरेक्टर अशोक कुमार सिन्हा मौजूद थे। अतिथियों ने झेलम गर्ग की कृति को लोक संस्कृति और आधुनिक कला का सुंदर संगम बताते हुए उनकी कल्पनाशीलता और रंग संयोजन की प्रशंसा की।झेलम गर्ग ने अपनी पेंटिंग में मिथिलांचल...