जहानाबाद, मार्च 24 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड के मधुश्रवा एवं बेलसार में छठ व्रतियों द्वारा पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। इस दरमयान प्रशासन काफी सक्रिय दिखा। प्रसिद्ध शिव मंदिर मधुश्रवा में छठव्रती बगल के तालाब में स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किये। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड क्षेत्र के बेलसार में भी छठव्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। वे मंदिर के बगल में मुख्य सोन नहर में स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किये। उनके द्वारा भगवान भास्कर की पूजा अर्चना भी की गई। इस अवसर पर बेलसार के नवयुवकों द्वारा दुगोला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। छठ व्रत को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस का यह प्रयास रहेगा कि इस पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न किया जाए। इन दोनों जगहों पर पुलिस की पर्य...