बांका, मई 25 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। रविवार की दोपहर खेसर थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में पुलिस ने फरार अपराधी विकास मंडल के घर पर बड़ी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बेलहर एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में खेसर, बेलहर एवं सुइया थाना की पुलिस भारी संख्या में गांव पहुंची और घंटों तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस के साथ जेसीबी मशीन, आधा दर्जन ट्रैक्टर तथा दर्जनों महिला एवं पुरुष सुरक्षा बल भी मौजूद थे। गांव में अचानक इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने विकास मंडल के पक्के एक मंजिला मकान को चारों ओर से घेरकर विधिवत कुर्की-जब्ती शुरू की। यह भी पढ़ें- नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क इस दौरान घर के सभी किवाड़, खिड़कियां, चौखट, अलमारी, ट्रंक, पलंग, दीवान, चौकी, डाइनिंग टेबल, कुर्सिय...