रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 15वां वार्षिक स्थापना महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन शनिवार को भव्य मंगल पाठ के आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगल पाठ के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस पूजन के यजमान दिनेश अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी रक्षा अग्रवाल रहे। गणेश पूजन के पश्चात दादी का भव्य मंगल पाठ प्रारंभ हुआ। मंगल पाठ वाचन के लिए कोलकाता की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिका ममता खंडेलवाल और उनके साथ आकाश अग्रवाल (कोलकाता) को उनकी टीम सहित आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से समस्त दादी भक्तों को भावविभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.