अररिया, मई 3 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 मधुरा दक्षिण स्थित एक घर में छापेमारी कर 13 ग्राम स्मैक समेत एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 17 मधुरा निवासी सचिन कुमार के द्वारा घर में स्मैक रखकर बेचने की शिकायत नरपतगंज पुलिस को मिली थी, जिसपर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर सचिन कुमार के घर से 13 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान आरोपी सचिन कुमार भाग निकला। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...