बेगुसराय, अप्रैल 24 -- तेघड़ा। संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुरापुर में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले 31 छात्रों को सम्मनित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक शंभू प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी शिक्षा का उपयोग समाज को विकसित करने के लिए करें। मुख्य अतिथि महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक है। कई छात्रों ने अतिथियों से गांव स्थित पुस्तकालय में बेहतर पुस्तकें उपलब्ध करवाने की मांग की। छात्रों को प्रशस्ति पत्र, किताब-कलम से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाध्यापिका अनिला देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी, शिक्षिका कुमारी रंजू, मंजू कुमारी, अजय कुमार, अभिभावक शीला देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, शंभू कुमार साह आदि उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.