आगरा, जून 15 -- मधुराधीश जी मंदिर में गोवर्धन पूजा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह संग मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ठाकुर जी के दर्शन किए। गोवर्धन पूजा एवं परिक्रमा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। उत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप का विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को उस अलौकिक स्वरूप में सजाया गया, जिसमें उन्होंने अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। आकर्षक सजावट, पुष्पों की मनोहारी व्यवस्था तथा भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर में गूंजते भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार संग गोवर्धन पर्वत का पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ...