कानपुर, दिसम्बर 14 -- मधुराज टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। सेंटर में जन्मे बच्चों का हेल्थ चेकअप एवं उनके अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. मधु लूंबा की ओर से स्थापित यह प्रगतिशील आईवीएफ सेंटर आज कानपुर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी निःसंतान दंपतियों के लिए आशा का केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं 'कन्या भ्रूण हत्या महापाप' की थीम पर आधारित रहा। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में इंडोर गेम्स, मनोरंजन गतिविधियां, गिफ्ट व पुरस्कार वितरण भी किया गया। डॉ. आकांक्षा लूंबा ने बताया कि सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से एआरटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.