मधुमेह मरीजों की आंखों की होगी फ्री जांच
कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। मधुमेह मरीजों में डायबिटिक रेटिनोपैथी की समय पर पहचान और दृष्टि बचाने के उद्देश्य से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने साइटसेवर्स के सहयोग से मोबाइल निःशुल्क डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को मोबाइल यूनिट के माध्यम से मधुमेह रोगियों की आंखों की फ्री जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य एवं डीन डॉ. रिचा गिरी, एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने किया। विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमेह के कारण रेटिना की रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं और शुरुआती चरण में इसके लक्षण नहीं दिखते। समय पर स्क्रीनिंग और उपचार से स्थायी दृष्टि हानि व अंधत्व से बचाव संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.