रिषिकेष, मार्च 13 -- एम्स ऋषिकेश में मरीजों और तीमारदारों को किडनी रोग से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गईं। चिकित्सकों ने बताया कि मधुमेह, उक्त रक्तचाप के रोगी नियमित रूप से गुर्दे की जांच कराएं। बीमारी के प्रारंभिक लक्षण, खानपान और दिनचर्या के बारे में भी बताया, जबकि नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये मरीजों और तीमारदारों को बीमारी के प्रति जागरूक कराया। विशेषज्ञों ने बताया कि किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त से अपशिष्ट पदार्थों के अलावा पानी को छानकर मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकालता है। साथ ही यह अंग हमारे शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित रखने, शरीर में सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाने, अम्ल और क्षार संतुलन को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शेरोन कंडारी ने बताया क...