कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय समदा मंझनपुर में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। यह कैंप स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों तक सीमित न रखकर गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) पर जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताए। दंत रोग...