भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव स्थित संजय बी हनी उद्योग केंद्र में आत्मा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण का दूसरा दिन मंगलवार को संपन्न हुआ। उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मधुमक्खी पालन अपनाने की सलाह दी। मास्टर ट्रेनर संजय कुमार चौधरी ने बताया कि मधुमक्खियों से परागण बढ़ने पर फसल उत्पादन में 20 प्रतिशत तक वृद्धि होती है। प्रशिक्षण में 120 किसान शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...