अमरोहा, मार्च 4 -- मधुमक्खी पालन के 170 बाक्स चोरी कर लिए गए। सभी बाक्स की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी पूरन सिंह व श्याम सुंदर शर्मा मधुमक्खी पालन करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई के एक खेत में मधुमक्खी पालन के 170 बाक्स लगा रखे हैं। पूरन सिंह के मुताबिक 170 बाक्स की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। रविवार रात में बॉक्स चोरी कर लिए गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। तहरीर पुलिस को दी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...