भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में मधुमक्खी का पालन कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को शासन स्तर से अनुदान भी दिया जाएगा। इन दिनों जिले में कुल दस किसान मधुमक्खी का पालन किए हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि अनुसूचित जन जाति उद्यान विकास में पांच एवं सीएम औद्यानिक विकास योजना में पांच समेत कुल दस किसानों का लक्ष्य मिला था। दसों किसानों द्वारा मधुमक्खी का पालन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति को 90 तो सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। कुल पांच गांव में किसान मधुमक्खी का पालन किए हैं। बताया कि जिले में कुल दस किसान मधुमक्खी का पालन कर रहे हैं। इन दिनों महराजगंज, खेम्हई, गोपीगंज और डीघ समेत कुल पांच गांव में कृषक मधुमक्खी पालन किए हैं। एक बाक्स में आठ से दस क...