हमीरपुर, मार्च 31 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरेला निवासी 52 वर्षीय जयनारायण मंगलवार दोपहर बाजार करने कस्बा आया था। तहसील रोड स्थित एक गन्ना जूस की दुकान पर जूस पीते समय अचानक मधुमक्खी ने उनकी जीभ पर डंक मार दिया। डंक लगते ही जयनारायण की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें तेज दर्द व सूजन की शिकायत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ.शानिब खान के अनुसार मधुमक्खी के डंक से जीभ में सूजन आने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। एहतियातन मरीज को निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...