गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय में बिशुनपुर स्थित बिजली कॉलोनी के पास स्थित शिव मंदिर में रविवार को मधुमक्खी काटने से कई लोग घायल हो गए। घायलों में कल्याणपुर गांव निवासी उत्तम प्रसाद का पुत्र ऋतिक कुमार, जितेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी का पुत्र अश्विनी कुमार सहित अन्य शामिल हैं। उनमें दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में उक्त दोनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिजली कॉलोनी शिव मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान वहां पर मोटरसाइकिल लगाकर पैदल मंदिर के सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। उसी क्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उससे मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद कई लोग निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...