उन्नाव, मार्च 6 -- नवई, संवाददाता। अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर शुक्रवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। आनन फानन परिजन घायलों को लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अहिमाखेड़ा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय सुंदर की गुरुवार को मौत हो गई थी। गांव के बाहर खेत में उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन समेत ग्रामीण गए थे। वहां किसी पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। शव लेकर ग्रामीण जब खेत पहुंचे तो अचानक मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। शव वहीं छोड़कर जिसको जहां जगह मिली भाग कर छिप गया। बताते है कि मधुमक्खियों के हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जिनमें करीब 20 लोग सीएचसी नवाबगंज पहुंच...