मिर्जापुर, मार्च 8 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव में मधुमक्खियों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव में एक पेड़ पर बड़ी संख्या मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा है। शनिवार को किसी पक्षी ने मधुमक्खियों के छत्ते में चोंच मार दिया। जिससे गांव से गुजर रहे 70 वर्षीय दशरथ, 65 वर्षीय बिंदा देवी तथा 62 वर्षीय रामजी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। किसी तरह बगल में रखे पुआल में घुसकर तीनों ने अपनी जान बचाई। राहगीरों की मदद से तीनों जख्मी के घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इस संबंध में चिकित्सक संतलाल ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से जख्मी तीनों वृद्ध ...