रायबरेली, अप्रैल 8 -- ऊंचाहार,संवाददाता। ऊंचाहार-खरौली मार्ग पर लोहा पुल के पास लगी मधुमक्खियां बुधवार को अचानक भड़क गई। भड़की मधुमक्खियों ने उधर से गुजर रहे एक किशोर व दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर टूट पड़ी। मधुमक्खियों के हमले से सभी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से धुंआ करके मधुमक्खियों को भगाया और गंभीर हालत में पांच लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। क्षेत्र के ऊंचाहार-खरौली मार्ग पर गांव के पास स्थिति लोहा पुल के पास मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। बुधवार को अचानक भड़की मधुमक्खियों ने गुजरने वाले राहगीरों पर टूट पड़ी। इसी बीच ऊंचाहार की ओर जा रहे ग्रामीण रामलाल 62, ज्ञान सिंह 55, निवासी खरौली और अंकिता 20 के साथ किशोर अंकुश 14 निवासी कंदरावा पर मधुमक्खियां टूट पड़ी। मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग चिल्लाते हुए जान...