गौरीगंज, मार्च 10 -- संग्रामपुर, संवाददाता। मंगलवार को थाना क्षेत्र के इंटौरी-वंशवनपटी मार्ग पर बाग के पास मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों व बाग में बकरी चरा रही युवती पर हमला बोल दिया। जिसमें युवती सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटौरी निवासी 68 वर्षीय जुग्गीलाल पुत्र गिरधारी की दवा कराने के लिए उनके दो पुत्र महेन्द्र व सुरेंद्र बाइक से लेकर सीएचसी जा रहे थे। जैसे ही वह इंटौरी से वंशवनपटी रास्ते पर आम की बाग के करीब पहुंचे तभी अचानक उनपर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी मुश्किल से तीनों ने किसी तरह जान बचाई। वहीं बाग में बकरी चरा रही तुलापुर निवासी खुशनुमा पुत्री इरशाद को भी मधुमक्खिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.