जौनपुर, अप्रैल 5 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में शुद्धक (दशगात्र) कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। घायलों ने आसपास के चिकित्सकों से उपचार कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सवैया गांव निवासी हरिराम यादव की भाभी के निधन के बाद शनिवार को प्राथमिक पाठशाला के पास शुद्धक कार्यक्रम आयोजित था। हवन के दौरान उठे धुएं से पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं और कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान 30 वर्षीय मोनू शर्मा निवासी माधोपुर, 52 वर्षीय हरिराम यादव निवासी सवैया, 45 वर्षीय पुरो...