प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। नगर पंचायत के तिलौरी मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद का 62 वर्षीय बेटा राम देव,बुधराम के 45 वर्षीय बेटे अर्जुन पटेल के साथ खेत गया था। उसी दौरान नाराज मधुमक्खियों ने हमला कर दोनों को गंभीर घायल कर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी मोतीलाल के 16 वर्षीय बेटे मंजीत और साहूमई गांव निवासी बोधई के 50 वर्षीय बेटे भुसई पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो किसी तरह उनको मधुमक्खियों से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...