मैनपुरी, मार्च 23 -- एलाऊ, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सोती में मधुमक्खियों ने खेतों पर गए ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमले में दर्जनभर अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में किसान की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सोती निवासी किसान 60 वर्षीय महोब सिंह खाना खाकर खेतों में मिर्च की फसल की निराई करने पहुंच गए। वह दोपहर 12 बजे के करीब निराई कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान बचाने क...